सेना की वर्दी में संदिग्ध रूप से घूमते व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता,सिलीगुड़ी :
सेना की वर्दी पहनकर संदिग्ध तरीके से घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम माटीगाड़ा इलाके के एक शॉपिंग मॉल में भवेश घटानी नामक एक व्यक्ति को घूमते हुए देखा गया।
उसी समय मॉल में मौजूद शिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत विंनर्स फोर्स के जवानों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ शुरू करने पर आरोपी के बयानों में कई तरह की असंगतियां सामने आईं। इसके बाद उसे माटीगाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आज गिरफ्तार व्यक्ति को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि वह सेना की वर्दी पहनकर किस उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर घूम रहा था।




