गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल आगमन: कोलकाता एयरपोर्ट पर शुभेंदु अधिकारी ने किया भव्य स्वागत

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद,कोलकाता, : पश्चिम बंगाल की पावन धरा पर आज देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का आगमन हुआ। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके पहुँचते ही जननेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता माननीय श्री शुभेंदु अधिकारी जी ने उनकी अगवानी की।

इस अवसर पर श्री अधिकारी ने गृह मंत्री जी को केसरिया उत्तरीय (अंगवस्त्र) ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अमित शाह का यह दौरा राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और उत्साहित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button