सफर जितना भी लंबी हो मंज़िल आना तय है “2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार” : दिलीप घोष
"पूरे भारत को पता है भाजपा जीतेगी, बंगाल में भी बदलाव तय"पूर्व
अजित प्रसाद, पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर के देउलिया बाजार में ‘चा चक्र’ (चाय पर चर्चा) के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि आज भारत के किसी भी राज्य में चुनाव हों, लोग पहले से जानते हैं कि भाजपा की जीत निश्चित है, लेकिन पश्चिम बंगाल एक अपवाद बना हुआ है। उन्होंने कहा:
“पिछली बार हमने लड़कर आधी दूरी तय की थी, इस बार हम उस सफर को पूरा करेंगे। बंगाल के लोग आसानी से सत्ता नहीं बदलते, इसीलिए यहाँ कांग्रेस और टीएमसी ने इतने साल राज किया, लेकिन अब जनता बदलाव के लिए व्याकुल है।”दिलीप घोष ने केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं का जिक्र करते हुए ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि जब तक भाजपा सत्ता में नहीं आएगी, तब तक लोगों का भाग्य पूरी तरह नहीं बदलेगा।
राशन और आवास: “केंद्र घर दे रहा है, चावल-दाल दे रहा है, लेकिन बंगाल में सब कुछ ‘हवा’ हो जा रहा है। बच्चों का मिड-डे मील हो या दवाइयां—हर जगह लूट मची है।”रेलवे परियोजनाओं में बाधा: उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जमीन नहीं दे रही है, जिसके कारण कई रेल परियोजनाएं अटकी हुई हैं और बंगाल विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है।दिलीप घोष ने दावा किया कि इस बार के चुनाव में भाजपा से ज्यादा आम जनता बदलाव के लिए उत्सुक है। लोग अपनी संपत्ति और अधिकारों की लूट से तंग आ चुके हैं, इसलिए परिवर्तन अब अपरिहार्य है।




