कागज कारोबारी के बेटे की छठी मंजिल से गिरकर मौत मामले में गर्लफ्रेंड समेत संदिग्धों से पूछताछ जारी

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। प्रेमिका से मिलने पहुंचे शहर के जाने-माने कागज कारोबारी गुमटी निवासी विशाल खंडेलवाल के इकलौते बेटे 22 वर्षीय संभव की बिठूर के सिंहपुर स्थित रुद्रा अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। फिलहाल परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त किए जाने पर पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक गुमटी नबर पांच निवासी एक अखबार के मालिक विशाल खंडेलवाल की गुरु कृपा नाम से फर्म है।
अब तक की गई छानबीन के आधार पर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विशाल खंडेलवाल का बेटा संभव अपनी महिला दोस्त से मिलने बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित रुद्रा अपार्टमेंट गया था। उसकी यह महिला दोस्त बी-2 ब्लॉक के छठे माले में रहती है। कुछ देर बाद संभव छठवीं मंजिल से गिर गया। महिला मित्र के परिजनों की सूचना पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और संभव को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि युवती अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। पुलिस को युवती का मुंहबोला मामा भी मौके पर मिला। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी ओर संभव के परिजन घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी व्यक्त की है।
उनका कहना था कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी हाथ-पैर में खरोंच के अलावा सिर्फ सिर पर चोट दिख रही है। कहीं से भी खून नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोबाइल हिस्ट्री भी डिलीट की गई है ,जिसके बाद पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कररही है। वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। और उसी आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button