एन बी सी सी (इंडिया) लिमिटेड देश में निर्माण कार्य के क्षेत्र में राष्ट्र को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर ले जाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाला सरकारी प्रतिष्ठान
भारत पोस्ट
नई दिल्ली, एन बी सी सी परिवार के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है, कि आज एन बी सी सी (इंडिया) लिमिटेड देश में निर्माण कार्य के क्षेत्र में राष्ट्र को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर ले जाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाला सरकारी प्रतिष्ठान है l जिसकी प्रतिष्ठा भूमण्डलीकरण के इस युग में देश ही नहीं ब्लकि विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही है l यह सब देखकर और सुनकर हम सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मन प्रफुल्लित और खुशी से गद-गद हो जाता है, क्योंकि निगम की अपनी इस 65 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा में हमारे पूर्ववरती सेवानिवृत्त कर्मचारियों और हम सभी के खून पसीने की भी महक शामिल है l
यह एक सार्वभौमिक सत्य है, कि किसी भी संस्था की प्रगति में उसको नेतृत्व देने वाले किरदार की अहम भूमिका होती है, जिसका पैमाना उसके कार्यकाल के दौरान हासिल की गई उपलब्धियाँ होती हैंl
आज जिस 3 अप्रेल 2001 से आरंभ होने वाली ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा की सिल्वर जुबली मनाने की बात हो रही है, वास्तव में यह दिन हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण, सफल,सुखद और सुरक्षित भविष्य देने वाला साबित हुआ, क्योंकि इस दिन को ही एन बी सी सी को एक असाधारण, प्रतिभावान,बुद्धिमान और दूरदर्शी नेतृत्व माननीय श्री डाक्टर अरूप राय चौधरी के रूप में मिला था, जिन्होंने हम सभी को अपनी बुद्धिमानी,सूझबूझ दूरदर्शिता से भविष्य के लिए एक रोडमैप ही नहीँ बल्कि पूरा एक्सप्रेसवे बना कर दिया जिस पर निगम रूपी गाड़ी को. आनेवाले अपने आन्तरिक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों द्वारा चाहे वह डाक्टर अनूप कुमार मित्तल रहे हों या फिर डाक्टर के पी महादेवा स्वामी जी द्वारा उसे आगे और आगे उसी गति से बढ़ाया गया l जिससे एन बी सी सी आज एक प्रगति शील और प्रतिष्ठित सरकारी प्रतिष्ठान के रूप में विष्व स्तर पर स्थापित हो सकीं है l
इस महत्वपूर्ण अवसर पर आमंत्रित अपने प्रेरणा स्रोत नेतृत्व और समारोह में शामिल होने वाले पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों आदि सभी के साथ 1 कप चाय पर चर्चा और पारस्परिक मिलन के अवसर पर जो भी साथी उपस्थित हो सकते हैं, इसका लाभ अवश्य लें l
धन्यवाद
1 अप्रेल 2026 को निगम मुख्यालय लोधी रोड का नवीनीकरण के पश्चात उद्घाटन भी होने जा रहा है l



