पश्चिमी जिला द्वारा भाजपा का 47 वा स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया।

 

नई दिल्ली – पश्चिमी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी के साथ भाजपा का झंडा फहराया और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी .

इस अवसर पर वरिष्ठ एवं बुजुर्ग भाजपा नेता ओपी बब्बर भी मोजूद रहे और जिला कार्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर पश्चिमी जिला कार्यालय में लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया गया पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने बताया कि भाजपा पार्टी एक समर्पित कार्यकर्ताओ की पार्टी है जिसका उद्देश्य देश एवं समाज कल्याण की भावना सभी में उत्पन्न करना है इस अवसर पर वरिष्ठ एवं बुजुर्ग भाजपा नेता ओपी बब्बर ने अपने अंदाज में स्मरण सुना कर सभी को जागृत किया और बताया की भाजपा पार्टी कुर्बानी दे कर देश को सुरक्षित रखने वाले लोगों की पार्टी है।इस अवसर पर पश्चिमी जिला कार्यालय में लाईटिंग कर के रोशनी भी की गई और बहुत सुंदर ढंग से फूलो से सजावट भी की गई इस अवसर पर पश्चिमी जिला महामंत्री कुनाल साहनी, संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, कर्नल ओबरॉय,सहित वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण डंग भी मोजूद रहे इस अवसर पर महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मोजूद रहे सभी जिला पदाधिकारी भी मौजूद थे व्यवस्था एवं साज-सज्जा की जिम्मेदारी जिला मंत्री अमित कोहली द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button