वरिष्ठ पत्रकार सुबीर सेन की माता का निधन, पंचतत्व में विलीन
मथुरा,9 अप्रैल 2026 (एजेंसी) उत्तर प्रदेश में मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार सुबीर सेन की माता
श्रीमती प्रीति सेन का कल सुबह साढ़े दस बजे निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह अपने बड़ी पुत्री के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में रहती थीं।कुछ रोज पहले जेष्ठ पुत्र के पास मथुरा आईं थीं।आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।इससे पहले सुबह यहां मथुरा स्थित राधिका विहार के निजी आवास से शव यात्रा निकाली गई।
सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील भारती एवं एक्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ.समरेन्द्र पाठक,देश के पांच पत्रकार यूनियनों के परिसंघ के अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार सुल्तान एस.कुरैशी ने श्रीमती सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।एल.एस.
