आलेख फाउन्डेशन ने आलेख वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2025 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया

वाणी
नई दिल्ली, आलेख फाउन्डेशन ने द लीला पैलेस, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आलेख वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश- जस्टिस एस.के कौल तथा अभिनेता आदिल हुसैन एवं नीति आयोग के पूर्व सीईओ एवं जी20 शेरपा श्री अमिताभ कांत ने माननीय अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
यह सालाना आयोजन जीवन के विभिन्न क्षेत्रों- कला, सार्वजनिक सेवा, मीडिया, कानून, साहित्य, उद्यमिता, शिक्षा एवं समाज प्रभाव- में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करता है। जिन्होंने साहस, नेतृत्व एवं प्रतिबद्धता का प्रदर्शन कर अधिक समावेशी एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दिया है।
महिला सशक्तीकरण, स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक एवं समाज प्रभाव संगठन आलेख फाउन्डेशन द्वारा आयोजित ये पुरस्कार उन महिलाओं को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया हो, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी योगदान दिया हो।
‘हमने दृश्य एवं अदृश्य तरीकों से परम्परा की वाहक, सौंदर्य की रचयिता एवं बदलावकर्ता के रूप में महिलाओं की भूमिका को उजागर किया है। लूम हो या लैंस, कोर्टरूम हो या क्लासरूम, महिलाएं अधिक समावेशी एवं प्रत्यास्थ भारत के निर्माण में निरंतर योगदान दे रही हैं।’ डॉ रेनी जॉय, संस्थापक, आलेख फाउन्डेशन ने कहा।
इस साल की जूरी में भारत के सांस्कृतिक, नागरिक एवं बौद्धिक परिवेश से जाने-माने नाम शामिल थे-
मिस नीलम प्रताप रूडी- परोपकारी एवं सांस्कृतिक संरक्षक
श्री बिमल जुल्का- भारत के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त
श्री शरीफ़ रंगनेकर- लेखक, संचार विशेषज्ञ एवं समावेशन के समर्थक
डॉ शोवना नारायण- जानी मानी कथक कलाकार एवं विदूषी
मिस पियाली दासगुप्ता- कला एवं संस्कृति की रणनीतिक सलाहकार
आलेख वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स के दौरान सम्मानित की जाने वाली महिलाएं थी- शेरोन लोवेन, उमा नायर, अर्पणा कौर, अंजलि गोपालन, डॉ. राज दुलहारी मेहता, रितुपर्णा सेनगुप्ता, एलिसन बैरेट, निशा नारायणन, शोनाली बोस, करुणा बडवाल, विनी सिंह, आचार्य प्रतिष्ठा, नीतू बिष्ट, सोनालिका सहाय, शुभ्रा गुप्ता, अंशू अरोड़ा, बिजोया सावियन, संगीता बहादुर, डॉ. बासवी मुखर्जी, मौसमी चक्रवर्ती, अंजुम चोपड़ा, चंद्रिमा चटर्जी, मीरा गुप्ता, बांबी केविचुसा, मालविका राजकोटिया, – इनमें से प्रत्येक महिला उत्कृष्टता, दूरदर्शिता और सामाजिक प्रगति के लिए प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

2025 संस्करण ने प्रभावशाली व्यक्तियों के एक और समूह पर रोशनी डाली है जो आज के भारत में नेतृत्व, रचनात्मकता एवं सर्विस को नया आयाम देना जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button