पश्चिमी जिला में महिला सम्मेलन का आयोजन।
नई दिल्ली – पश्चिमी जिला द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल को पास होने पर और महिलाओं को उनका हक मिलने पर एस.के. बैनकट हाल जनकपुरी में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया इस महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रज्ञा भूषण, नीति बरारा ओएसडी शिक्षा विभाग,समाजिक कार्यकर्ता गरिमा महेश्वरी, एवं अंजना दीक्षित मुख्य अध्यापिका नव जीवन पब्लिक स्कूल ने भाग लिया और नारी शक्ति वंदन बिल की खूबियां और लाभ इस सम्मेलन में मोजूद महिलाओं को बताये और इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया कि उन्होंने महिलाओं का बनता हक़ उन्हें दिया है इस अवसर पर पश्चिमी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति शर्मा के अलावा निगम पार्षद शशि तलवार, सुमन त्यागी, ने व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने सभी महिलाओं को इस अधिनियम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस महिला सम्मेलन में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम के उपरांत जलपान की व्यवस्था रही।




