पश्चिमी जिला भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ऋषिकेश में लगाया गया।

 

नई दिल्ली -पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान पश्चिमी जिला प्रशिक्षण वर्ग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ऋषिकेश में लगाया गया इस प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग सत्र लगाये गये इस प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली से लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत, उनके पति राजकुमार सहरावत,दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर, जिला प्रभारी विजय सोलंकी,सहित पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम शर्मा,पवन शर्मा, निगम पार्षद शशि तलवार हरिश ओबरॉय, सुनील चड्डा, सुमन त्यागी,पूर्व मेयर नरेंद्र कुमार चावला,राज कुमार फुलवारियां जिला की महामंत्री श्वेता सैनी, कुनाल साहनी, संतोष गुप्ता भी जिला की टीम के साथ दिल्ली से बाहर लगाये गये तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता करने हेतु पहुंचे ।इस शिविर में अनुशासन,कृतव निष्टा एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाती है और संगठन की शिक्षा दी जाती है।इस अवसर पर एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई,भाजपा संगठन द्वारा इस बार यह प्रशिक्षण शिविर ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे लगाया गया जिसकी सभी जगह प्रशंसा हो रही है।यह प्रशिक्षण शिविर 6 मई से शुरू करके 8 मई तक चलेगा उसके बाद सभी की वापसी दिल्ली में होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button