आईएसआई का एक और आतंकी गिरफ्तार
-दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हुफैजा को मुंबई से पकड़ा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआईए पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई के एजेंट शहजाद भट्टी और अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम मॉड्यूल के एक और आतंकी हुफैजा को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसारए आतंकी हुफैजा की तलाश में पिछले कई दिनों से मुंबई में सेल और मुंबई एटीएस की टीम छापेमारी कर रही थी। बता दें कि हुफजा मुंबई अंडरवर्ल्ड में दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड और आईएसआई के एजेंट मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी है। मुन्ना कराची से उसको निर्देश देता था और यह उसके अनुसार काम कर रहा था। हुफैजा को मंगलवार रात मुंबई से गिरफ्तार किया गया।



