मोहन बागान फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्वपन साधन (टूटू बोस) का निधन

 

कोलकाता : मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष स्वपन साधन बोस, जिन्हें कोलकाता के फुटबाल हलकों में प्यार से ‘टूटू बाबू’ कहा जाता था, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।
भारतीय फुटबाल प्रशासन के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक बोस का कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बोस ने मोहन बागान को देश का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह लगभग तीन दशक तक इस फुटबॉल क्लब से जुड़े रहे और इस बीच उन्होंने सचिव और अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button