इम्प्रीत सिंह बक्शी ने पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष पद संभाला।

 

नई दिल्ली – वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जानी पहचानी हस्ती सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी ने आज पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया पंजाबी अकादमी के कार्यालय में एक समारोह कर पंजाबी अकादमी के सचिव मनविंदर सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली सरकार के सदस्य सरदार कुलदीप सिंह, राष्ट्रीय टीम में मंत्री जय प्रकाश जेपी,सुनील यादव ,सझीवार्ता के प्रमुख वगीश, कार्यक्रम का शुभारंभ गियानी गुरुबचन सिंह पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी ने अरदास कर के कार्यक्रम की शुभ शुरुवात की इस अवसर पर पंजाबी अकादमी के सभी नवनियुक्त सदस्य शामिल रहे सभी प्रमुख लोगों को इम्प्रीत सिंह बक्शी एवं पंजाबी अकादमी के सचिव मनविंदर सिंह ने शाल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर बोलते हुए पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष इम्प्रीत सिंह बक्शी ने कहा कि उनका लक्ष्य दिल्ली में पंजाबी अकादमी के माध्यम से पंजाबी भाषा का प्रचार प्रसार करना रहेगा और पंजाबी रंगमंच एवं साहित्य इतिहास एवं संस्कृति सभ्याचार का विकास करना रहेगा और दिल्ली में बन्द पड़े रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर जल्द शुरू करने हेतु प्रयास करेंगे ।इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्थानों से आये पंजाबी भाषा प्रेमी,कवि एवं साहित्यकार मोजूद रहे। इस अवसर पर इम्प्रीत सिंह बक्शी के माता-पिता भी उन्हें आशिर्वाद देने पहुंचे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button