समीक्षा बैठक में आशीष कश्यप की अगवाई में भीम आर्मी समेत बड़ी संख्या में सपाई भी बने बसपाई

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी अपने विरोधी दलों को बहुत बड़ी टक्कर देने की तैयारी में जुटी हुई है। कानपुर मंडल की समीक्षा बैठक में भी इसी कथन की पुष्टि होती दिखाई पड़ी। इस समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ गठन, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर चर्चा की। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं के पार्टी में शामिल होने से बसपा ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।
अगर बहुजन समाज पार्टी में युवाओं की भूमिका की बात करें तो उसकी मजबूती में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका आशीष कश्यप जैसे तेजतर्रार और व्यवहार कुशल युवा नेताओं की नजर आ रही है।
खास बात यह भी कि हर किसी के सुख दुख में सदैव खड़े होने वाले और अपनी व्यवहार कुशलता के बल पर हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के मतदाताओं में चुनाव जीतने की हद तक मजबूत पकड़ रखने वाले युवा नेताओं में सुमार आशीष कश्यप बसपा के प्रति समर्पित तो शुरू से ही हैं। उसके लिए काम भी जमकर करते रहे हैं। लेकिन उन्होंने सदस्यता पार्टी प्रमुख बहन मायावती का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद ही ली है। वह समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी के लगभग 200 कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक के दौरान बसपा में शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल. प्रभारी डा. विजय प्रताप ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने का आह्वान किया। मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव ने भी पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी संजय गौतम, अनिल पाल, बौद्ध प्रिय गौतम, नरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र संखवार और जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम व विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button