बाराबंकी औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भीषण भगदड़ 02 श्रद्धालुओं की मौत दर्जनों घायल
बाराबंकी औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भीषण भगदड़ 02 श्रद्धालुओं की मौत दर्जनो घायल जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक मौके पर राहत बचाव कार्य जारी*
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
बाराबंकी श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाराबंकी के प्रसिद्ध औसानेश्वर महादेव मंदिर में दुखद हादसा हो गया रविवार रात 12:00 के बाद जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सोमवार 28 जुलाई 2025 तड़के 2 से 3 बजे मंदिर परिसर में अचानक बिजली का करंट फैल गया जिससे भगदड़ मच गई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 02 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं
*करंट की चपेट में आए श्रद्धालु मची चीख पुकार*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार त्रिवेदी गंज क्षेत्र स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में यह हादसा उस वक़्त हुआ जब एक बंदर बिजली के तार पर कूद गया जिससे तार टूट कर मंदिर के टीन शेड पर गिर गया जैसे ही करंट टीन शेड में फैला वहां मौजूद श्रद्धालु दहशत में आ गए और अपरा तफरी का माहौल बन गया चीख पुकार के बीच श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई
*02 की मौत दर्जनों घायल अस्पताल में भर्ती*
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया
सीएचसी त्रिवेदीगंज ले गए 10 लोगों में से रमेश कुमार (अज्ञात) और प्रशांत पुत्र रामकृपाल मुबारकपुर थाना लोनी कटरा की मौत हो गई वही हैदरगढ़ सीएचसी में 26 लोगों को लाया गया जिनमें से अर्जुन पुत्र राम शंकर शिवगढ़ को जिला अस्पताल रेफर किया गया सोनम पुत्री भरत सफीपुर हैदरगढ़ शुक्ल हसनपुर कोलाहदा अनुज रावत पुत्र मलखान बेनी सिंह पुरवा रुकनापुर काजल पुत्री रामफेर सोनम ज्योति पुत्र गुलशन नवाबगंज बाराबंकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है रंजीत पुत्र साहब दिन मोहद्दीपुर सत्रिक पलक पुत्री राजित राम कोठी और संजय पुत्र मोहरलाल भूभूलिया सुंदरम सिंह सहित कुछ अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदी लाया गया
*डीएम एसपी मौक़े पर राहत बचाव कार्य जारी*
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय तत्काल मौक़े पर पहुँचे उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की मंदिर परिसर की बिजली आपूर्ति को तत्काल बंद कर दिया गया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया




