दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

-बदला मौसम, कदन में छाया अंधेरा

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम अचानक से बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज आंधी शुरू हो गई। जिसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। एनसीआर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आंधी.बारिश का अलर्ट जारी किया था।
पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद बृहस्पतिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, गरज.चमक और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल थे, वहीं शाम होते.होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग की ओर से पहले ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थीए जो शाम को सही साबित हुई।
दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके बाद कई इलाकों में धूलभरी आंधी आई। इसके बाद तेज बारिश और बिजली की कड़क के साथ मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई,  जिससे लोगों ने राहत महसूस की। कई जगह लोग घरों की छतों और बालकनियों से बारिश का आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया था कि दिल्ली के बुराड़ी, मॉडल टाउन और करावल नगर में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मध्यम गरज और बिजली कड़ने के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई। वहीं 80.100 किमीध्घंटा तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी दी थी।
बीते बुधवार को मौसम विभाग ने इन दोनों दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज.चमक जैसी मौसमी घटनाएं होगी। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसारए 4 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दिया है। इसके असर देर रात या बृहस्पतिवार सुबह देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसारए 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button