ई20 के खिलाफ विरोध मार्च की आशंका पुलिस ने किया पूनावाला को नज़रबंद
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने दावा किया कि सरकार की ई20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ विरोध मार्च और भूख हड़ताल से पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें नज़रबंद कर दिया। पूनावाला, जिन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और इथेनॉल.मिश्रित ईंधन के खिलाफ मुहिम शुरू की है, ने शनिवार को कई वीडियो पोस्ट किए जिनमें पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। पूनावाला ने ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस की पूरी बटालियन, जिसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं, ने मुझे नज़रबंद कर दिया है! नितिन गडकरी इथेनॉल से डरे हुए हैं।
एक अन्य वीडियो में एक्टिविस्ट एक पुलिस अधिकारी से पूछते हुए दिख रहे हैं कि बिना किसी दस्तावेज़ के उन्हें कैसे हिरासत में लिया जा सकता है। कोई कागजात नहीं, कुछ नहीं। पूनावाला पुलिसकर्मी से यह कहते हुए नजर आए कि मैं नजरबंद हूँ। आज़ादी के 15 दिन पहले आप मुझे नजरबंद कर रहे हैं। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके विरोध मार्च से कानून.व्यवस्था बिगड़ सकती है और उनसे सहयोग करने को कहा।
परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा एक महीने तक चले प्रदर्शन के बाद, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था, पूनावाला ने ई20 पेट्रोल को लेकर जनता के बढ़ते असंतोष का फायदा उठाने की कोशिश की है। सरकार द्वारा 20 पेट्रोल जो 80ः पेट्रोल और 20ः इथेनॉल का मिश्रण है . को पेश किए जाने पर विपक्षी दलों और उपभोक्ता समूहों ने कड़ी आलोचना की है। कई वाहन मालिकों ;2023 से पहले के वाहनों वाले का दावा है कि ई20 के इस्तेमाल से माइलेज कम हुआ है और रखरखाव का खर्च बढ़ गया है।



