स्कूलों में भैंस देखी विकास कैसे दिखेगा: अनिल राजभर

योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कर रही है लगातार काम

भारत पोस्ट संवाददाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून.व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश के इन आरोपों पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष आज भी ष्सैफई मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। यही वजह है कि उन्हें उत्तर प्रदेश में हो रहा विकास और बदलाव दिखाई नहीं देता।
अनिल राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में परिषदीय विद्यालयों की हालत खराब थी। जहां बच्चे टाट लेकर स्कूल जाते थे और पेड़ों के नीचे पढ़ाई होती थी। वे आज शिक्षा व्यवस्था पर ज्ञान दे रहे हैंं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने स्कूलों में भैंसें चरती देखी हों, उन्हें आज के बदले हुए सरकारी स्कूल कैसे अच्छे लग सकते हैं। योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।
अनिल राजभर ने कहा कि वर्ष 2024.25 में ही साढ़े सात लाख से अधिक ऐसे बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया। जो मुख्यधारा की शिक्षा से बाहर हो गए थे। इसके अलावा हर साल विशेष अभियान चलाकर बच्चों को दोबारा स्कूलों से जोड़ा जा रहा है। राजभर ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर सुधार किए गए हैं। आज स्कूलों में बेहतर भवन, शौचालय, पेयजल, फर्नीचर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। यही वजह है कि गरीब परिवार भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजकर गर्व महसूस कर रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। डॉक्टरों के साथ.साथ पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में केंद्र की मोदी सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गोरखपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और अपराध से जुड़े मुद्दों पर एक पुस्तक जारी की थी। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा शासन में गोरखपुर में बड़ी संख्या में प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं। समाजवादी पार्टी इस बार गोरखपुर में संगठन को मजबूत कर भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button