भरत के परिजन प्रशांत से मिले

24 जून को महापंचायत में बुलाया

-प्रशांत किशोर ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा
भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजन और उनके मित्र 22 जून को बिहटा स्थित बिहार नव.निर्माण आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशांत किशोर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने प्रशांत किशोर से पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी मामले में न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई जरूरी है।
भरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से 24 जून को आयोजित होने वाली पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर समर्थन और सहयोग की अपील की।
प्रशांत किशोर ने परिजनों की बात सुनने के बाद उन्हें इस लड़ाई में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले को लेकर सहयोग और समर्थन जारी रखने की बात कही। जन सुराज की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार यह मुलाकात पटना के बिहटा स्थित बिहार नव.निर्माण आश्रम में हुई। इस दौरान भरत भूषण तिवारी के परिजनों और मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशांत किशोर से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button