पुलिस दिवस पर अनोखी पहल : जलपाईगुड़ी की छात्रा प्रिया दत्ता गुहा बनी एक घंटे की थाना प्रभारी

 

जलपाईगुड़ी | जलपाईगुड़ी में पुलिस दिवस के मौके पर हुआ एक अनोखा आयोजन, जिसने सबका ध्यान खींचा। शहर के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल हॉली चाइल्ड स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा प्रिया दत्ता गुहा को सोमवार के दिन एक घंटे के लिए जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की प्रभारी (आईसी) बनने का मौका दिया गया।
थाने के वर्तमान प्रभारी संजय दत्त ने खुद प्रिया को अपनी कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया और थाने के कार्यों की जानकारी दी। इस विशेष अवसर का आयोजन जलपाईगुड़ी जिला पुलिस द्वारा किया गया था, ताकि स्कूली छात्रों को पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और सामाजिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।

देशभर में जहां सोमवार को पुलिस दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया, वहीं जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में यह अनूठी पहल देखने को मिली।
एक घंटे के लिए थाने की जिम्मेदारी निभाने वाली प्रिया बेहद खुश नजर आई। उसने कहा, “आज पुलिस दिवस के अवसर पर मेरे स्कूल ने मुझे पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में नामित किया और यहां भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button