सीएम धामी ने की जागेश्वर धाम में पूजा.अर्चना

एक पेड़ मां के नाम अभियान पर किया वृक्षारोपण

भारत पोस्ट संवाददाता
जागेश्वर धाम। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर वृद्ध जागेश्वर और भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि.विधान से पूजा.अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा.अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख.समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर धाम में भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा की।
हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधा रोपते हुए प्रदेशवासियों से  एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड की प्रकृतिए पर्यावरण और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जागेश्वर धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधिए प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। दौरे को लेकर सुबह से ही जागेश्वर धाम में उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा डीएम अंशुल सिंह, मंदिर समिति कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, एसएसपी चंद्रशेखर घोके, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट समेत बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button