सार्वजनिक डमरूलाल दूर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित
बेगूसराय ब्यूरो। सार्वजनिक डमरूलाल दूर्गा पूजा समिति मुंगेरीगंज के मंदिर प्रांगण में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय ठाकुर ने की। मंच संचालन उमाशंकर झा (मुन्ना जी) ने किया। बैठक में 31-08-2025 को सम्पन्न नगर दूर्गा पूजा महासमिति के द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी सचिव श्रीराम ठाकुर ने बैठक में दी।
महासमिति के बैठक में सर्वसम्मति से सार्वजनिक डमरूलाल दूर्गा पूजा के सचिव श्रीराम ठाकुर को नगर दूर्गा पूजा महासमिति में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर सुशोभित किया गया।इसलिए आज अपने दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक मंडल एवं सभी सदस्यों के द्वारा चादर, फूलों की माला, बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही सार्वजनिक डमरूलाल दूर्गा पूजा समिति के संरक्षक मंडल, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव के साथ मंदिर के पुरोहित शिवशक्ति मिश्रा, दयाशंकर मिश्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संरक्षक रामप्रसाद ठाकुर, इन्द्रदेव ठाकुर, अध्यक्ष विजय ठाकुर, विनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार ठाकुर, उमाशंकर झा, श्याम कुमार राय, गौरव कुमार, रणधीर सोनी सहित पूजा समिति दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

