अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा का स्थान लिया है, जिन्हें इस पद से हटा दिया गया। अनुराग कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं। यह नियुक्ति गृह मंत्रालय के आदेश पर की गई है।
अनुराग कुमार ;आईपीएस एजीएमयूटी:1994 दिल्ली के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। नए आयुक्त के कार्यभार संभालने पर सतीश गोलचा ;आईपीएस एजीएमयूटी:1992 को उपराज्यपाल दिल्ली को आगे की तैनाती के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश.गोवा.मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश ;एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button