एनडीए संसदीय दल की बैठक हम छात्रों के साथ हैं प्रधानमंत्री
नीट पेपर लीक पर सख्त सजा देने की कही बात
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ;एनडीए के सभी प्रमुख दलों के सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक के दौरान संसद के मानसून सत्र की रणनीतिए सरकार के विधायी एजेंडे और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय और सदन में एकजुट होकर सरकार का पक्ष रखने पर भी जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बैठक के बाद यह जानकारी दी। रिजिजू के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि नीट पुनर्परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए बिना किसी देरी के परिणाम घोषित किए गए। प्रधानमंत्री ने बैठक में यह भी बताया कि पेपर लीक की घटना सामने आते ही सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल लोगों को जेल भेजा गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की गई है।
किरेन रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों ;एफटीए का भी उल्लेख किया। उन्होंने सांसदों को भरोसा दिलाया कि किसी भी एफटीए में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों का कल्याण है और हर व्यापार समझौता देश और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
किरेन रिजिजू का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कथित नीट.यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। वहीं, संसद की ओर निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया था।
किरेन रिजिजू ने कहा कि एनडीए संसदीय दल की बैठक काफी उपयोगी रही। प्रधानमंत्री ने सांसदों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया और पिछले कुछ महीनों में देश की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि बैठक में हाल ही में राज्यसभा पहुंचे नए सांसदों, जिनमें नितिन नवीन भी शामिल हैं, का स्वागत किया गया। वहीं, एनडीए की संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, यह बहुत अच्छा मिलन था।


