4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा पूजा पाठ नाम जपना,सुबा अरविंद सिंह नामधारी।

नई दिल्ली भा0पो0 संवाददाता,पूरे विश्व में सुख, शांति,अमन,चैन, भाईचारा बढ़ाने के लिए, नई दिल्ली नामधारी गुरुद्वारा साहब रमेश नगर स्थित में अगस्त माह पहले सप्ताह 2026 से, 4 अक्टूबर 2026 तक , आपसी भाईचारा बढ़ाने व विश्व शांति के लिए, रोज सुबह 4:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक प्रेम प्यार पूर्वक जप करते हैं। इस धार्मिक स्थान पर भक्ति भाव से जुड़े हुए लोग, सैकड़ो की संख्या में महिलाएं ,बुजुर्ग, बच्चों, भी श्रद्धा पूर्वक हिस्सा ले रहे है। आपको बता दें कि प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे से,प्रातः 6:00 बजे तक पूजा, पाठ व आराधना, गुरुजी की अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच श्रद्धा और प्रेम प्यार पूर्वक अटूट बांटा जाता है। यह जानकारी सुबा अरविंद सिंह नामधारी जी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button