मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ और बीमा *पाठशाला अभियान से फसल बीमा की जागरूकता फैला रही इफको-टोकियो*
इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत के सहकारी संघों के पूर्ण स्वामित्व वाली इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोओपरेटिव (इफको) और जापान स्थित विश्व की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों में शुमार टोकियो मरीन ग्रुप के बीच 51:49 का साझा उपक्रम है।
एक अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के तौर पर इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सरकार द्वारा अधिकृत बीमा क्रियान्वयन कंपनी भी है। कंपनी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई- PMFBY) के अंतर्गत जागरूकता और पॉलिसी वितरण कार्यक्रम भी चला रही है।
वर्ष 2016 में लॉन्च हुई कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की प्रमुख योजना पीएमएफबीवाई निष्फल बुआई एवं बीजारोपण से लेकर फसल कटाई तक किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाते हुए फसल हानि होने पर पीएमएफबीवाई प्रचालन मार्गदर्शिका के अनुसार किसानों को आंकलित वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
भारत के किसानों के बीच फसल बीमा की जागरूकता एवं सुलभता को बढ़ाने के उद्देश्य से पीएमएफबीवाई के तहत ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ पहल को शुरू किया गया है।
डेढ़ महीने तक चलने के बाद 15 मार्च को खत्म होने वाला ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ अभियान रबी सीजन में चल रहा है।
इस कैंपेन के तहत इफको-टोकियो तीन राज्यों में ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ और फसल बीमा पाठशालाओं का आयोजन करा रही है, और किसानों को बीमा पॉलिसी के दस्तावेज वितरित कर रही है।
‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ और फसल बीमा पाठशाला आयोजनों के अंतर्गत इफको-टोकियो फसल को नुकसान से होनी वाली हानि से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) में नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यापक जागरूकता फैलाना और बीमा पालिसी को बीमित किसानों हाथों में सौंपना है।
पॉलिसी किसानों के द्वार तक पहुंचाने के अलावा भारत की अग्रणी बीमा कंपनी फसल बीमा के विभिन्न विशेषताओं और लाभों के बारे में किसानों को शिक्षित कर रही है। बीमा क्लेम की प्रक्रिया के बारे में भी किसानों को बताया जा रहा है।
पहल का उद्देश्य फसल बीमा के दस्तावेजों को घर पर ही पहुंचाकर किसानों की सशक्त करना, और पॉलिसी से संबंधित उनके प्रश्नों का समाधान कर विश्वास बढ़ाना है।
इफको-टोकियो 2024-25 के रबी सीजन के दौरान उत्तर प्रदेश के 20, कर्नाटक के 3, और मध्य प्रदेश के 1 जिले सहित 24 जिलों में कार्यशालाओं का आयोजन करा रही है।
ये जिले हैं – उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, अमरोहा, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बदायूं, गोंडा, झाँसी, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, और सुल्तानपुर; कर्नाटक के चिकबल्लपुर, कलबुर्गी, और उडुपी; और मध्य प्रदेश का उज्जैन।
***


