आखिर मजबूर विवश होकर गंदे पानी की निकासी करने के चलते जवाली ग्राम वासी महकार कसाना एडवोकेट अनिश्चितकालीन जल समाधि पर बैठने को विवश
लोनी, गाजियाबाद दिनांक: 19 अक्टूबर 2026
वार्ड 28 जावली में गंदे पानी के भराव से परेशान वरिष्ठ अधिवक्ता महकार कसाना ने ली जल समाधि; 5 दिनों में समाधान न होने पर गांववासियों का चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम
लोनी (गाजियाबाद): नगर पालिका परिषद लोनी के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 28 (जावली-सिखरानी) में विगत चार वर्षों से जारी गंभीर जलभराव और गंदे पानी की समस्या का कोई समाधान न निकलने पर आज जावली गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता महकार कसाना एडवोकेट ने भरे हुए गंदे पानी में उतरकर जल समाधि ली।
उल्लेखनीय है कि पिछले छह दिनों पूर्व नगर पालिका परिषद लोनी के अधिशासी अधिकारी द्वारा गंदे पानी की जल निकासी का आश्वासन दिया गया था और मौके पर आकर स्थल निरीक्षण करने की बात कही गई थी। परंतु, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रंजीता धामा तथा अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा इस जनसमस्या को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि विगत तीन वर्षों से जिलाधिकारी महोदय, अधिशासी अधिकारी लोनी, चेयरमैन और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर दर्जनों बार शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। पोर्टल पर फर्जी एवं निराधार आख्या लगाकर अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। 16 अक्टूबर 2023 को अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियंता ने आख्या दी थी कि रोड पैमाइश करा ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बावजूद राजनीतिक द्वेष और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं कराया गया।
आज गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी तथा गांव में हुई एक आकस्मिक मृत्यु के उपरांत, महकार कसाना एडवोकेट ने वार्ड 28 के सभासद देवेंद्र तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा चेतावनी पत्र दिया।
ग्रामवासियों की मुख्य चेतावनियाँ और निर्णय:
5 दिन का अल्टीमेटम: यदि आगामी 5 दिनों के भीतर गंदे पानी की निकासी का कोई स्थाई व ठोस लिखित समाधान नहीं किया गया, तो समस्त ग्रामवासी मजबूर होकर संयुक्त रूप से जल समाधि आंदोलन करेंगे।
चुनाव एवं प्रत्याशियों का बहिष्कार: आगामी चुनाव में गांववासी अपने मताधिकार का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
ग्रामवासियों का कहना है कि विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण गांव में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। यदि शासन-प्रशासन जल्द ही हरकत में नहीं आता, तो इस जनांदोलन से उत्पन्न होने वाली समस्त स्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन, लोनी विधायक और नगर पालिका चेयरमैन की होगी। इस अवसर पर सुरेंद्र कसाना दरोगा जी करतार सिंह चिंताराम डॉक्टर नंदराम रामकुमार दुग्ध व्यापारी रविंद्र कसाना पप्पू संदीप पाटिल एडवोकेट गौरव प्रधान एडवोकेट सुनील कुमार एडवोकेट मास्टर वीरेंद्र वीरेंद्र कुमार बिना गौरव कसाना सुमित कसाना रोहित कसाना छात्र नेता मास्टर पूरन सिंह संजय नेताजी मोहित कसाना दिनेश कसाना राहुल कसाना देवेंद्र मुखिया वार्ड सभासद ज्ञानचंद कसाना वेद प्रकाश कसाना रविंद्र कसाना दिल्ली पुलिस आदि सैकड़ो ग्रामीणों ने अपना विरोध रोष प्रकट किया.




