किसानों को उर्वरक की मांग अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करें – जिला कलेक्टर !

जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित !

 

कोटपूतली-बहरोड़-
किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कृषि विभाग और उर्वरक आपूर्तिकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण करें, अवैध भंडारण रोकें और संदेह होने पर उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लें।

सहकारी समितियों में पर्याप्त उर्वरक स्टॉक रखने के निर्देश—
जिला कलेक्टर ने सहकारी समितियों में किसानों की मांग के अनुसार पर्याप्त उर्वरक भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश सहकारी विभाग को दिए। साथ ही उर्वरक आपूर्ति करने वाली संस्थाओं को जिले की मांग के अनुरूप आपूर्ति करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए।

किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राथमिकता—-
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में सतर्कता बरतने और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आह्वान किया।
बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि महेंद्र कुमार जैन, पुलिस विभाग के सीओ राजेंद्र बुड़ड़क, सहकारी विभाग के सहायक रजिस्ट्रार और इफको, आईपीएल, एनएफएल, सीएफसीएल जैसी उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button