कानपुर में मां ने रोका था जुआं मत खेलना, फिर भी खेला, हारा तो फंदे पर लटक गया

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। उसे मां ने बहुत समझाया था कि दीपावली पर जुआ मत खेलना लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना और काफी पैसा जुएं में हार गया,और फिर इसी गम में उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
यह घटना यहां गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा-8 में हुई। बताते हैं की मां द्वारा लगातार रोकने के बाद भी वह दीपावली के चलते पिछले दो दिनों से जुआ खेल रहा था। इस दौरान वह काफी रुपये हार गया था।
पिता के मुताबिक, जुए में पैसे हारने के बाद से ही बेटा तनाव में था। बीती देर रात वह घर लौटा और बिना किसी से बात किए सीधे ऊपर बने अपने कमरे में चला गया। और आज जब मंगलवार तड़के कमरे से खटपट की आवाज आने पर परिजन ऊपर पहुंचे और खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा-8 निवासी उदयनारायण शर्मा होमगार्ड हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जिलाधिकारी कार्यालय में है। परिवार में पत्नी चुन्नी देवी, बड़ा बेटा मनोज शर्मा (33), छोटा बेटा अनुज और एक बेटी है। बेटी बैंक की तैयारी कर रही है। मनोज पेशे से ड्राइवर था और किराये पर गाड़ी चलाता था। उसकी शादी विनीता से हुई थी।
पिता उदयनारायण शर्मा ने बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था। दीपावली के चलते वह पिछले दो दिनों से जुआ खेल रहा था। इस दौरान वह काफी रुपये हार गया था। जुए में पैसे हारने के बाद से ही वह परेशान और तनाव में रहने लगा था। फिलहाल पुलिस ने लाख को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही परिवार में कोहराम बचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button