पंजाबी अकादमी की अध्यापिकाओ ने सिरसा से मिल कर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर जल्द शुरू करने की गुहार लगाई।

 

नई दिल्ली – भारत पोस्ट, पंजाबी अकादमी की रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर की अध्यापिकाओं ने आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को मिलकर अपनी मांगे रखी जिसमें पंजाबी अकादमी द्वारा रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर जल्द शुरू करने एवं पंजाबी अकादमी को चलाने वाली गवर्निंग बॉडी के जल्द गठित करने की मांग की ताकि पहले की तरह फिर से रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर शुरू हो सके। कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सिरसा ने पंजाबी भाषा अध्यापकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस विषय में सुचारू क़दम उठाए जायेंगे और रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर फिर से पहले की तरह दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में सिंह सभा गुरुद्वारो में जल्द शुरू किए जायेंगे।इस अवसर पर सिक्ख कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से मिलने वालो में राजीव कौर, जसप्रीत कौर खालसा,कवलदीप कौर, परमिंदर कौर, चंनप्रीत कौर, दविंदर कौर सहित बहुत सी पंजाबी भाषा सिखाने वाली अध्यापकाये मोजूद थी। सभी ने सिक्ख मंत्री सिरसा का आभार व्यक्त भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button