सांसद पप्पू यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

-हिंदुओं की भावनाएं हुईं आहत, जंतर.मंतर पर वीएचपी का प्रदर्शन

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने पप्पू यादव पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर.मंतर पर पप्पू यादव के खिलाफ वीएचपी प्रदर्शन कर रही है। नई दिल्ली के जंतर.मंतर पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में व दिल्ली संत महामंडल के नेतृत्व में रामभक्तों एवं संत समाज के सम्मान में ‘सद्बुद्धि हवन’ आयोजित किया गया। कानूनी नियमों के चलते जंतर.मंतर पर अग्नि प्रज्वलित नहीं की गई, जबकि हवन की संपूर्ण आहुतियां गुरुकुल के छात्र अपने गुरुकुल में अग्नि प्रज्वलित कर समर्पित करेंगे।
सूर्य मैथिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि संसद परिसर के अंदर पप्पू यादव ने एक विरोध.प्रदर्शन किया था। इस विरोध.प्रदर्शन के तरीके और विषय.वस्तु से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में पप्पू यादव के कृत्य को आपत्तिजनक बताया गया है। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है। मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। यह जांच शिकायत की सत्यता का पता लगाने के लिए की जा रही है।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने साधु के कपड़े पहनकर शुक्रवार को संसद परिसर में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी को दिखाने वाला प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद थे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। यह प्रदर्शन अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित चोरी और 20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया। साधु के भेष में सांसद पप्पू यादव ने ‘चढ़ावा बटोरते नजर आए, जबकि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई विपक्षी नेताओं ने उन्हें चढ़ावा चढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button