नवीन जिन्दल मोबाइल मेडिकल युनिट के माध्यम से लोग ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ : धर्मवीर सिंह

गांव खानपुर कोलियां में नवीन जिन्दल मोबाइल मेडिकल युनिट ने स्वास्थ्य सेवाएं दी

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र: । सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्धेश्य से मोबाइल मेडिकल युनिट चलवाई जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत ये मोबाइल मेडिकल युनिट पूरे क्षेत्र के गांवों-कस्बों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रही है। इसी कड़ी में मोबाइल मेडिकल युनिट ने आज सुबह लाडवा हल्के के खानपुर कोलियां में पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया।

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस मोबाइल मेडिकल युनिट में, एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाती है। इस मौके पर रक्त और युरिन के टेस्ट भी किये जाते हैं। इन मोबाइल मेडिकल युनिट के संचालन पर प्रकाश डालते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी श्री धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्धेश्य से इन मोबाइल मेडिकल युनिट की शुरूआत की है। आज खान‌पुर कोलियां के शिविर में 212 मरीजों को परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की गई व 20 लोगों के रक्त एवं युरिन के टेस्ट भी किए गए। इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से लोगों को खान-पान संबंधित जानकारी भी दी जाती है।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की तरफ से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की सुविधाएं चलती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button