*रामनगर के बड़गो गांव में जन सुराज अभियान की जबरदस्त दस्तक, 15 नए सदस्य बने संस्थापक*

 

रमेश ठाकुर – रामनगर पश्चिम चंपारण, बिहार_जन सुराज अभियान के अंतर्गत आज रामनगर प्रखंड के सोनखर पंचायत स्थित बड़गो गांव में “घर-घर दस्तक” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। अभियान के तहत हर घर तक पहुंचकर लोगों को जन सुराज की विचारधारा से अवगत कराया गया और साथ ही साथ जन सुराज स्टीकर भी लगाए गए। इस जागरूकता अभियान में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 15 लोगों ने संस्थापक सदस्य बनकर जन सुराज आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

इस जनसंपर्क अभियान में युथ क्लब के प्रखंड संयोजक मोहम्मद मुस्तफा और जन सुराज के समर्पित साथी श्री विमल श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही। दोनों नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने पूरे अभियान को एक नई गति दी और गांव में जन सुराज के प्रति विश्वास और ऊर्जा का संचार किया।

जन सुराज राज्य कार्य समिति सदस्य एवं अम्बेडकर वाहिनी के प्रखंड प्रभारी नागमणि कुमार, जो कि 02-रामनगर विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी भी हैं, ने कहा,”जन सुराज केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि एक सोच है – एक नई राजनीति की दिशा है जो आम जनता को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। आज बड़गो गांव में जो ऊर्जा और उत्साह दिखा, वह यह साबित करता है कि लोग बदलाव चाहते हैं, और वह बदलाव जन सुराज के माध्यम से ही संभव है।”

गांववासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक जन-जागरण का सकारात्मक प्रयास बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव तक जन सुराज के मूल सिद्धांतों को पहुंचाना और लोगों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

जन सुराज के इस अभियान को लेकर रामनगर क्षेत्र में नई राजनीतिक चेतना और आशा की लहर दौड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button