करोड़ों के नुकसान वाले कानपुर अग्निकांड में अब तक एक की मौत ,पांच गंभीर

3 चार पहिया वाहन, 12 ई-रिक्शा और करीब 20 दोपहिया वाहन जलकर हुए राख

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां के कलक्टर गंज की पुरानी गल्लामंडी में करोड़ों के नुकसान वाले भीषण अग्निकांड में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उसका कंकाल आज बुधवार की सुबह बरामद किया गया , जबकि पांच लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
अवगत कराते चलें कि कल मंगलवार 3:00 बजे के बाद लगी भीषण आग में गल्ला, किराना, मूंगफली और दवा की दुकानें जल गईं। आग की चपेट से आकर 5 सिलेंडर फट गए थे। इस आग में 3 चार पहिया वाहन, 12 ई-रिक्शा और करीब 20 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए थे। आसमान में उठा धुएं का गुबार 3 किमी दूर तक देखा गया था। इस अभूतपूर्व भीषण अग्निकांड में 7 लोग 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गए थे। जिसमें एक की मौत हो गई। जलकर मरने वाला शुक्लागंज निवासी गया प्रसाद विश्वकर्मा यही की एक दुकान में कर्मचारी था। आज बुधवारकी सुबह कंकाल और उसके पास के कपड़े देखकर उसकी शिनाख्त उसकी पत्नी उर्मिला ने की ।
वही झुलसे 7 लोगों में पांच की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश लगातार कर रहे हैं। आग लगने की अनुमानित वजह चार्जिंग के समय ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट बताई गई है। साथ ही अन्य कारणों और अग्निकांड से हुए नुकसान के आकलन की भी जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button