कानपुर में जारी प्रेमियों के साथ भागने का सिलसिला, दो बच्चों की मां भी जेवर लेकर गायब

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। इस महानगर में महिलाओं का अपने प्रेमियों के साथ भागने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके क्रम में दो बच्चों की मां भी लाखों के जेवरात लेकर अपनी प्रेमी के साथ गायब हो गई। शिकायत के बाद उसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को पीड़ित पति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले मामा की लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। वह एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करके अपना तथा अपनी दो बेटी 08 वर्षीय बेटी तथा 03 वर्षीय बेटी का भरण पोषण करता है।
पति के मुताबिक रोजाना की भांति सुबह वह फैक्ट्री में काम करने गया हुआ था। इसके बाद ही उसकी पत्नी जेवरात आदि लेकर लगभग प्रेमी के साथ भाग गई।
कुछ नहीं बताया कि उसने तीन दिन पहले पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते पकड़ा था। इसके बाद उसने पत्नी का तो फोन अपने पास रख लिया था। पुलिस ने बताया कि प्रेमी के साथ लापता महिला की तलाश की जा रही है। याद रहे की प्रेमी के साथ किसी महिला के भागने का यह मामला पहला नहीं है। बीते 3 साल के अंदर दर्जनों लड़कियां अपने प्रेमियों के साथ भाग चुकी है जिसमें कई मामलों की रिपोर्ट पुलिस में आज तक दर्ज ही नहीं कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button