चांदनी चौक में यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन व शिवास्त्र धारण समारोह हुआ सम्पन्न

संवाददाता वाणी, श्वेता कपूर नई दिल्ली। आज चांदनी चौक जैसे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल पर यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना के जिला कार्यालय का संतों के मार्गदर्शन में उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्देश्य यहां के हिन्दू समाज को संगठित करना, पलायन को रोकना और सांस्कृतिक सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन व सहयोग उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर स्वामी कृष्णा नंद जी, स्वामी प्रेमानंद जी, स्वामी मुक्तीनंद गिरी जी, स्वामी मुन्नादास, स्वामी शिवनंद गिरी, स्वामी बाबा पदम गिरी जी, महंत चैतन्यदास (त्रिशूल वाले बाबा), स्वामी जगगिरी जी महाराज, स्वामी संत गुरूनंद जी, स्वामी श्री दिगम्बर नाना बाबा (तलवार वाले), डॉ. राधा कांत वत्स, बाबा निर्मल दास, सुनील सनी (श्री कालकाजी मंदिर) आदि संत महात्मओं ने कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम जाजू जी द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना एवं वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि चांदनी चौक, जहां गौरी शंकर मंदिर, शीशगंज साहिब गुरुद्वारा, और लाल मंदिर जैसे आस्था के केंद्र स्थित हैं, दिल्ली ही नहीं पूरे देश की आर्थिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर है। इस भूमि पर बलिदान, त्याग और तपस्या की महान गाथाएं रची गई हैं चाहे वो गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान हो, लखीसाह बंजारा का समर्पण, या सेठ टोडरमल की सेवा भावना।
उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास प्रेरणादायक रहा है गुरु गोविंद सिंह जी, राणा प्रताप, शिवाजी महाराज, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, सभी ने हथियार और शास्त्र दोनों से राष्ट्र की रक्षा की। आज समय आ गया है कि हम अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु उसी आत्मबल और संगठनशक्ति को दोहराएं। उन्हांने कहा कि हमें हिन्दू विरोधी जिहादी शक्तियों से निपटने के लिए एक हाथ में शास्त्र और दूसरे में शस्त्र भोले बाबा का शिवास्त्र धारण करना है तभी हम जिहादी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे। इस अवसर पर ….. लोगों को शिवस्त्र भी धारण करवाया गया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जगह-जगह पर बकरा बाजार सज रहे हैं। सड़कां में गलियों में खुलेआम निर्जीव पशुओं की बलि देकर मीट मांस न खाने वाले हिन्दुआें की भावनाओं से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर किसी ने बलि देनी भी है तो अपने घर में या किसी ऐसे स्थान पर दी जाए जिससे दूसरे की भावनाएं आहत न हों। अफ्रिकी देश मोरको ने तो बलि पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसका मैं धन्यवाद करता हूं। दिल्ली की सड़कों पर तो ऐसा नज़ारा है, मानो सब्ज़ी मंडी नहीं बल्कि बकरा मंडी चल रही हो। ऐसी अव्यवस्थित मंडियों को तत्काल बंद किया जाना चाहिए।
उन्हांने कहा कि चांदनी चौक अपने कार्यालय के माध्यम से यहां के लोगां को लीगल मदद देगा अमरजेंसी रिलीफ कमेटी बनाई जाएगी जो 24 घंटे तैयार रहेगी, व्यापारी वर्ग व्यापार करने में आने वाली समस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन व सरकारी अधिकारियों के साथ मिल करके करवाया जायेगा और जो यहां के प्रोपर्टी डीलर हैं जो यहां के हिन्दुओं को प्रलोभन देकर यहां से उनका पलायन करवा रहे हैं उनको भी हम कहना चाहते हैं कि वह यह सब बंद करें।
श्री गोयल ने कहा कि हमारे संघ प्रमुख मा. मोहन भागवत जी को कहना पड़ा कि हिन्दुओं के घरों में कम से कम तीन-तीन बालक तो होने की चाहिए। एक बार फिर हमारी माताओं, बहनों बेटियों को माता गुजरी, जयंता बाई, जीजा बाई बनकर समाज का मार्गदर्शन करना होगा ताकि जनसंख्या का असंतुलन रोका जा सके।
इस अवसर पर सर्व श्री रजनीश गोयनका, धर्मेन्द्र बेदी, ईश्वर चौधरी, मनदीप गोयल, सुरेन्द्र मोहन गुप्ता, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button