कानपुर में बढ़ रहे डूबने से मौत के मामले ,8 साल का बच्चा भी हुआ शिकार, कोहराम

कानपुर में हर साल डूबने से मर रहे तकरीबन आधा दर्जन लोग

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। महानगर में गंगा और अन्य नदियों में डूब कर होने वाली मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी का शिकार 8 साल का एक मासूम भी हो गया। उसकी पांडव नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय वह नहाने गया था। गोताखोर उसकी लाश कई घंटे बाद बरामद कर पाए। जिसके बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना गुजैनी थाना क्षेत्र की है ,जहां पांडव नदी का तेज बहाव बच्चे की असमय मौत का कारण बन गया।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलपुर अकारू गांव अंजू गुजैनी में किराए का कमरा लेकर बेटे कृष्णा व 8 वर्षीय शिवा के साथ रहती हैं। अंजू ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शिवा घर से पड़ोस के बच्चों संग खेलने जाने की बात कह निकला था। दोपहर में बच्चों ने बताया कि शिवा पांडु नहर में नहाने के दौरान डूब गया है।
इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई। घटना के लगभग 5 घंटे बाद गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया। जिसके बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अवगत कराते चलने की कानपुर में ऐसा कोई साल खाली नहीं जाता। जब तकरीबन आधा दर्जन लोग डूबने से मौत का शिकार ना होते हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button