थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रूपये के इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.05.2025 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर मु0अ0सं0-50/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रूपये के इनामियां अभियुक्त मो0 सिराज पुत्र शेराज निवासी मो0 भाण्डू, डालीगंज थाना मदेयगंज जनपद लखनऊ को बिछलका मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट कर लूट व चोरी जैसा जघन्य अपराध कारित किए जाते थे। अभियुक्त मो0 सिराज उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 15 हजार रूपये का इनाम/पुरस्कार घोषित किया गया था।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
मो0 सिराज पुत्र शेराज निवासी मो0 भाण्डू, डालीगंज थाना मदेयगंज जनपद लखनऊ

*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 575/2024 धारा 309(6)/324(4)(5)/317(2) बीएनएस थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 613/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 616/2024 धारा 317(2)/303(2) बीएनएस थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
4. मु0अ0सं0 802/2024 धारा 379 भादवि थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
5. मु0अ0सं0 380/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
6. मु0अ0सं0 50/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार पाण्डेय थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री उमेश यादव थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
3. का0 मानवेन्द्र सिंह, का0 जयश्याम थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button