सर्राफा कारोबारी से रंगदारी मामले में बदमाशों को जल्द दबोचने को तैयार टीम इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां की गोविंद नगर पुलिस 50 लाख की रंगदारी मामले में फायरिंग करके फरार हुए बदमाशों के नजदीक पहुंच चुकी है जिसके फलस्वरूप पुलिस की परिश्रम पूर्ण सक्रियता उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार करने में भी सफल होगी। पुलिस ने इस घटना के सटीक खुलासे के लिए अब तक अनेक लोगों से गहन पूछताछ भी की है ,जिससे निकले निष्कर्ष के मुताबिक 50 लाख रंगदारी की मांग को लेकर सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले अपराधी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। क्योंकि टीम इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह की परिश्रम पूर्ण सक्रियता अब तक बदमाशों की काफी नजदीक पहुंच चुकी है।
यह बात दीगर है कि गोविंद नगर के जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के शिकंजे से बचने के लिए शायद ही कोई ऐसा हथकंडा बचा हो जो इन बदमाशों ने न अपनाया हो लेकिन विभिन्न जनपदों में इसके पहले भी अनेक शातिर अपराधियों को जेल भेजने के साथ ही गोविंद नगर के अपने अब तक के जुझारू कार्यकाल में भी आरोपियों की गिरफ्तारी सहित सभी घटनाओं का सटीक खुलासा करने वाले इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह की अगुवाई वाली गोविंद नगर पुलिस की कठोर परिश्रम पूर्ण सक्रियता का जो परिणाम बहुत जल्द सामने आने वाला है ,उसके फलस्वरूप फरार बदमाश बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
अवगत कराते चलें कि गत सप्ताह सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता उर्फ गुड्डू पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 50 लाख की गंगा जी की मांग पूरी करने को लेकर गोविंद नगर थाना क्षेत्र में फायरिंग की थी। फायरिंग के तुरंत बाद अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button