बगहा, बेतिया और नरकटियागंज में कार्रवाई,औषधि विभाग ने किया संयुक्त छपा

 

_रमेश ठाकुर – बगहा पश्चिमी चंपारण,बिहार_ औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने बुधवार को बगहा-2 प्रखंड के सपही चौक स्थित एक अवैध रूप से संचालित दवा दुकान पर छापामारी कर बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि दुकान बिना किसी वैध लाइसेंस के वर्षों से संचालित की जा रही थी।

छापामारी टीम का नेतृत्व कर रहे बगहा के औषधि निरीक्षक कन्हैया कु. सिंह ने संबंधित दुकानदार को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बिना लाइसेंस दवा बेचना एक गंभीर अपराध है और इस तरह की गतिविधियों पर अब सख्त कार्रवाई तय है।” उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विभागीय वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर की गई है और आगे भी इस तरह की छापेमारी अभियान लगातार चलती रहेगी।

कार्रवाई के दौरान करीब 82 प्रकार की विभिन्न श्रेणी की दवाएं जब्त की गईं, जिनमें बिना बिल के एंटीबायोटिक, दर्दनाशक, एलर्जी और बच्चों की दवाएं भी शामिल थीं। मौके पर दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और संबंधित संचालक के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छापामारी टीम में बेतिया ग्रामीण क्षेत्र के औषधि निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद, नरकटियागंज के औषधि निरीक्षक सतीश कुमार सिंह तथा कार्यालयकर्मी इंदल यादव भी शामिल रहे। टीम ने क्षेत्र के अन्य दुकानदारों को भी चेताया कि अगर किसी दुकान में लाइसेंस, बिल या रिकॉर्ड की कमी पाई गई तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

औषधि निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि जिले में अवैध दवा बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी क्रम में विभाग ने पहले से जांच कर इस दुकान की निगरानी शुरू की थी और आज की कार्रवाई उसी का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button