हरियाणा प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की महत्वपूर्ण दिल्ली में होगी 

15 अप्रैल को दिल्ली में होगी पार्टी की बैठक

 

 

अभय वालिया
कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी वालिया ने बताया कि 15 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामदास आठवले के दिल्ली स्थित निवास स्थान पर हरियाणा प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की एक महत्वपूर्ण मीटिंग रखी गई है। इस बैठक में अपनी टीम के साथ सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मीटिंग को प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली संबोधित करेंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत करवाएंगे। इसी के साथ 25 अप्रैल को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंदर होने वाले पार्टी के कार्यक्रम ( बाबा साहब भारत रत्न श्री भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने के संदर्भ में ) रूपरेखा तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button