जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ सम्भावित क्षेत्र का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, सतीश चन्द्र शर्मा के साथ रविवार को सरयू नदी(घाघरा) के दाएं तटबंध पर स्थित ग्राम कोठरी गौरया की बाढ़ सुरक्षा हेतु चलित परियोजना एवं अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री द्वय ने नाव में बैठकर सरयू नदी के तटबंध को कटान से रोकने के लिये चल रही परियोजनाओं को गहनता से देखा और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मा० जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित अलीनगर – रानीमऊ तटबंध के ग्राम कोठरी गौरया, ब्लॉक पूरे डालई तहसील सिरौली गौसपुर में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजना का निरीक्षण मुख्य अभियंता शारदा सहायक, अधीक्षण अभियंता मंडल अयोध्या तथा अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड बाराबंकी के साथ किया। उक्त स्थल पर वर्तमान में परियोजना अच्छे से कार्य कर रही है कहीं कटान की स्थिति नहीं है। मा० मंत्री जी द्वारा उक्त कार्य के नीचे ग्राम सूबेदार पुरवा कोठरी आदि ग्राम में हो रही कटान को रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग कार्य करने के निर्देश दिए गए एवं बाढ़ के बाद उक्त स्थल पर परियोजना बनाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button