बाराबंकी पुलिस द्वारा 01 वारण्टी व 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी * थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर/अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 90 किलो सरिया, सैट्रिंग का सामान व घटना में प्रयुक्त एक टाटा ऐस(छोटा हाथी) बरामद-*
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.07.2025 को मु0अ0सं0 217/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त आनन्द पुत्र दिनेश चन्द गौतम निवासी ग्राम खन्तारी थाना महिगवां जनपद लखनऊ को निगोहा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 90 किलो सरिया के टुकड़े, 08 अदद लोहे के 4X4 फीट फरमा व एक अदद टाटा ऐस(छोटा हाथी) बरामद किया गया।
पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त आनन्द उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथी 1.कुलदीप रावत पुत्र सुन्दरलाल, 2.सूरज शर्मा पुत्र राजकुमार, 3.अभय मिश्रा पुत्र रामविलास निवासीगण ग्राम संसारपुर थाना महिगवां जनपद लखनऊ के साथ मिलकर दिनांक 23.07.2025 को निगोहा पुलिया से चोरी किया गया था।

*थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.07.2025 को मु0अ0सं0 343/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कमल निषाद उर्फ निरहू पुत्र दरोगा निषाद निवासी ग्राम रतनपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को लोधौरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

*थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अपहृता को किया गया बरामद-*
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.07.2025 को मु0अ0सं0-226/2025 धारा 140(3) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

* थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.07.2025 को 17 अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button