थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 03 मादक पदार्थ तस्कर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

*कब्जे से 8 किलो 370 ग्राम पोस्ता छिलका व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद-*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी ,पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के रोकथाम व आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 29.07.2025 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर 03 मादक पदार्थ तस्कर 1. अजय कुमार वर्मा उर्फ गुड्डु पुत्र हरिनाम निवासी ग्राम सादुल्लापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी, 2. सहदेव पुत्र बेचालाल निवासी डफरापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी, 3. अबू बकर पुत्र मोहर्रम अली निवासी मुबारकपुर हकीम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को बरायन चौराहे, थाना जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 8 किलो 370 ग्राम पोस्ता छिलका व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल UP 32 HU 3072 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 249/2025 धारा 8/15/60(3) एनडीपीएस पंजीकृत किया गया।

*-नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. अजय कुमार वर्मा उर्फ गुड्डु पुत्र हरिनाम निवासी ग्राम सादुल्लापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
2. सहदेव पुत्र बेचालाल निवासी डफरापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
3. अबू बकर पुत्र मोहर्रम अली निवासी मुबारकपुर हकीम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।

*बरामदगी-*
1. 8 किलो 370 ग्राम पोस्ता छिलका
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री विनय कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 श्री हलीम बाबू थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 गुफरान खान, का0 शैलेश यादव, का0 पवन सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button