बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी पर सियासत तेज

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर हेमंत द्विवेदी का पलटवार

भारत पोस्ट संवाददाता
देहरादून। बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर छिड़े विवाद में अब घमासान बढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खुद पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में मंदिर निर्माण के लिए पैसा दिया गया था, न कि चढ़ावे में कोई हेराफेरी की गई। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर सवालों का जवाब देने से बचने का आरोप भी लगाया। वहीं आज बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पत्रकारवार्ता कर गोदियाल के आरोपों पर पलटवार किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आरोपों पर सार्वजनिक बहस की चुनौती देकर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का ना आना बताता है कि भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। कहा, प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं। बतौर बीकेटीसी अध्यक्ष मेरे कार्यकाल में मंदिर बनाने को पैसा दिया गया है लेकिन चढ़ावा चोरी नहीं किया गया।
बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी की बहस की चुनौती को स्वीकार करते हुए गोदियाल मंगलवार को प्रेस क्लब पहुंचे। प्रेसवार्ता में गोदियाल ने कहा, चुनौती देने वाले खुद मैदान छोड़ कर भाग गए। जो व्यक्ति सार्वजनिक रूप से बहस की चुनौती देता है और फिर निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता, वह स्वयं अपनी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। इससे यही संदेश जाता है कि सच्चाई का सामना करने का साहस उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल वर्ष 2003 में बीकेटीसी में नियुक्त हुआ था। वर्ष 2010 में भाजपा सरकार में 32 कर्मचारियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, उसमें नौटियाल का नाम भी शामिल था। वर्ष 2014 में शासन की स्वीकृति के बाद नियमितीकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button