डी. आर. भटनागर बने हिंद संग्राम परिषद् हरियाणा के प्रदेश चेयरमैन
कुरुक्षेत्र, अगस्त 6 राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था हिंद संग्राम परिषद रजि मेंस्टर्ड ने हरियाणा प्रदेश के चेयरमैन पद पर कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध समाज सेवी व वरिष्ठ पत्रकार श्री देशराज भटनागर को परिषद् का प्रदेश चेयरमैन सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया । यह जानकारी हिंद संग्राम परिषद् रजि के प्रमुख अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह सैनी तथा हरियाणा प्रदेश के प्रभारी अमित गोयल ने दी ओर कहा कि परिषद् को पूरी उम्मीद है कि देशराज भटनागर की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी के गठन व प्रचार प्रसार में भी पूरा सहयोग रहेगा। प्रमुख अध्यक्ष श्री सैणी ने कहा कि सबसे पहले कुरुक्षेत्र ईकाई का गठन शीघ्र किया जाए तथा उसके उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। परिषद् द्वारा सभी की सभी कार्यकारिणी पहले ही रद्द कर दी थी अब नये सिरे से नई कार्यकारिणी गठित हो रही हैं।



