यातायात पुलिस द्वारा युवती/छात्रा के खोये हुये बैग को किया गया सुपुर्द-
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* नित्या अवस्थी पुत्री राम प्रकाश अवस्थी निवासिनी धमेड़ी द्वितीय थाना रामनगर जनपद बाराबंकी द्वारा सूचना दी गयी थी कि लखनऊ से रामनगर, बाराबंकी आते समय थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पटेल तिराहा पर एक ऑटो में सामान सहित बैग छूट गया।
थाना यातायात प्रभारी श्री रामयतन यादव व आईटीएमएस कार्यालय के संयुक्त व अथक प्रयास से विभिन्न चौराहे व रास्ते के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो को खोजकर सामान सहित बैग को युवती/छात्रा के सुपुर्द किया गया। बैग मिलने से युवती द्वारा बाराबंकी व यातायात पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



