शिक्षक बनना गौरव का विषय है, कोई पेशा नहीं महज दायित्व: डॉ नीरज कुमार

गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन रमजानपुर में तीन दिवसीय इनोग्रेशन सह ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन बेगूसराय के सत्र 2025-27 का तीन दिवसीय इनोग्रेशन सह ओरियंटेशन प्रोग्राम का समापन किया गया। प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने समापन समारोह को सम्बोधित कर कहा कि शिक्षक बनना गौरव का विषय है। शिक्षण कार्य कोई पेशा नहीं दायित्व है। आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना और महाविद्यालय का नाम रौशन करें। दूसरे दिन अवकाश प्राप्त प्रोफेसर श्रद्धेय डॉ चन्द्रेश्वर खां ने नव-आगंतुक प्रशिक्षुओं को बधाई दी।

उन्होंने गुरु की महत्ता एवं शिक्षा के संबंध में विशेषकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं एपीजे अब्दुल कलाम को संदर्भित करते हुए प्रेरक प्रसंग की जानकारी दी। तीन दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम में डाॅ अंजली ने कोर्स एसट्रक्चर, प्रो विपिन कुमार ने परीक्षा व मूल्यांकन के बारे में, प्रो सुधाकर पांडेय ने रूल रेगुलेशन व इंटर्नशिप, डॉ कामायनी कुमारी ने शिक्षा में भाषा संबंधी, प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने कम्युनिकेशन स्किल्स के बारे में, प्रो कुंदन कुमार ने आईसीटी के बारे में, डॉ राजवंत सिंह ने शिक्षक की भूमिका, प्रो अमर कुमार ने आर्ट एण्ड क्राफ्ट, डॉ अनीता एस ने पेडागोजी, प्रो पिंटू कुमार ने कालेज विजिट करवाया। समापन समारोह के दौरान नव-आगंतुक प्रशिक्षुओं में रोहित कुमार, श्रवण कुमार, अंकित कुमार, अनुकृति कुमारी, जूली कुमारी, स्वीटी कुमारी, निधि कुमारी ने अपने तीन दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम का अनुभव साझा किया और कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा नामांकन इस महाविद्यालय में हुआ। मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर शिक्षक अवश्य बनूंगा। सहायक प्राध्यापक प्रो सुधाकर पांडेय, डॉ कामायनी कुमारी, प्रो विपिन कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधन कर शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर प्राध्यापक तथा कार्यालयकर्मी के साथ प्रशिक्षु उपस्थित थे। समापन समारोह का मंच संचालन प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button