एक सितम्बर को विद्यालयों में मनाया जाएगा हमारा विद्यालय* – *हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम
स्कूलों में गूंजेगा 'हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान' कासंकल्प*
*संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे देश के 5 लाख से अधिक विद्यालय*
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सिरौलीगौसपुर के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह को संकल्प कार्यक्रम दिनांक 1 सितम्बर 2025 के सम्बन्ध में जानकारी दी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। जिसमें 1 सितंबर 2025 को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी। करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक इस संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवाओं का माध्यम बनाना है। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे। विद्यालय की संपदा और संसाधनों को राष्ट्र धन मानकर उसका विवेक पूर्ण उपयोग और संरक्षण इस अभियान का मूल मंत्र है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने स्थापना वर्ष 1988 से निरंतर शैक्षिक उन्नयन, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण, गुरुजनों की गौरव गरिमा, मान सम्मान, सेवा सुरक्षा एवं पुरातन गुरु शिष्य परम्परा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अभियान के तहत विद्यालयों में भेदभाव मुक्त माहौल बनाया जाएगा। सभी समान भाव से सीखने और सिखाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह अभियान विद्यालय को राष्ट्र निर्माण का तीर्थ बनाएगा जिसका मुख्य संदेश है। “हमारा विद्यालय – हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा का अभिमान है, और राष्ट्र निर्माण का आधार है। इस अवसर पर आशुतोष मिश्रा संगठन मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिरौलीगौसपुर उपस्थित रहे।

