देश में सुख-समृद्धि, अमन-चैन के लिए सुंदरकांड पाठ आयोजित,
पुरुषोत्तम शर्मा नारेहड़ा। कस्बे के श्रीबालाजी मंदिर में श्रीबालाजी सुंदरकांड पाठ सेवा समिति नारेहड़ा की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओमप्रकाश जांगिड़ द्वारा गणेश वंदना से की गई। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी आनंद शर्मा ने गणेश पूजन कराया। कार्यक्रम में राघवेंद्र दास महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान है, इसे बनाए रखना हम सबका धर्म है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन की शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इस अवसर पर भामाशाह कृष्ण स्वामी, श्रीधर अग्रवाल, डॉ. नरसिंह कावत, रामोतार सिंह, ओमप्रकाश जांगिड़, प्रशांत भारद्वाज, संजय जोशी, संदीप कुमावत, धीरज कुमावत, महेश जांगिड़, राहुल जोशी, विक्रम मीणा, संतोष जांगिड़, अरविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में देशभक्ति गीत “ये देश है वीर जवानों का” और “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा” प्रस्तुत किए गए। उपस्थित लोगों ने दिल्ली में हुए बम धमाके में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा देश की एकता, अखंडता और आतंकवाद के खात्मे की कामना की।




